Punjab news point : पंजाब में आसमान से आग बरस रही है. मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए भीषण गर्मी और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. हरियाणा-पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है. पंजाब में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, मई महीने में पंजाब में अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.मौसम विभाग की ओर से पंजाब के बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, मुक्तसर में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राज्य के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

