Punjab news point : केदारनाथ धाम में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। टेक्निकल फॉल्ट के कारण हेलिकॉप्टर में खराबी आई, लेकिन हेलिकॉप्टर के डगमगाने से पैसेंजरों में हड़कंप मच गया था। हालात देखते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। केदारनाथ धाम के हेलिपैड के पास मिट्टी में लैंडिंग कराई गई। सभी पैसेंजर्स सुरक्षित हैं और तकनीकी खराबी के बारे में बताने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

