Punjab news point : 10 जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट 27 मई तक बढ़ा दिया गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सूबे में सर्वाधिक है। इसमें बीते दिन के मुकाबले 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है लेकिन अब भी ये सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान के बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वीरवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। फरीदकोट में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जिस वजह से यह सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान आनंदपुर साहिब में 28.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। अन्य जिलों में भी लू परेशानी का सबब बनी हुई है।

