Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी

अपराधिक देश

Punjab news point : इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है, जिससे पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर्स ने आनन फानन में बम होने की सूचना मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों को दी। साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। एयरपोर्ट के अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस विभाग के आला अधिकारी तुरंत रनवे पर पहुंचे।

सभी पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से निकालकर चेकिंग की गई। उन्हें सेफ जोन में भेजा गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने उनके सामान की चेकिंग की। वहीं बम और डॉग स्कवाड के साथ प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मुंबई पुलिस का कहना है कि बम की सूचना अफवाह हो सकती है, लेकिन मामले की गहन जांच की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 चेन्नई से मुंबई आई थी। फ्लाइट लैंड होने से पहले क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक पेपर नोट मिला, जिस पर प्लेन में बम होने की धमकी भरा संदेश था। क्रू ने इसकी सूचना तुरंत पायलट को दी। पायलट ने मुंबई एयपोर्ट के ATC अधिकारियों को अलर्ट किया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर किसी को आने जाने नहीं दिया गया। प्लेन के लैंड होते हुए पुलिस ने उसे कब्जे में लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *