Punjab news point : बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया. इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. अब पहलवान बजरंग पूनिया का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा है कि जब महिला किसानों के लिए अनाप शनाप बोला जा रहा था, तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग! अब उस किसान मां की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो शांति का पाठ पढ़ाने आ गए.
बजरंग पूनिया ने आगे लिखा, “सरकारी जुल्म से किसान मारे गए उस समय यह शांति पाठ पढ़ाना था हुकूमत को. घटाएं उठती हैं बरसात होने लगती है, जब आंख भर के फलक को किसान देखता है.”

