Punjab news point : 14 जून 2024 को इटली के अपुलिया शहर में 50वां G7 समिट होने जा रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया है। आज वे इटली के लिए रवाना होंगे। 1 जनवरी 2024 को इटली 7वीं बार जी-7 का अध्यक्ष बना। समिट में 7 सदस्य देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ यूरोपीय काउंसिल के प्रेसीडेंट और यूरोपीयन यूनियन का प्रतिनिधित्व करने वाले यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष भी नजर आएंगे। समिट में भारत 11वीं और प्रधानमंत्री मोदी 5वीं बार हिस्सा लेंगे। भारत अब तक 10 समिट 2003 (फ़्रांस), 2005 (यूके), 2006 (रूस), 2007 (जर्मनी), 2008 (जापान), 2009 (इटली), 2019 (फ़्रांस), 2021 (यूके), जर्मनी (2022) और जापान (2023) में हिस्सा ले चुका है।