इन 5 राज्यों में बारिश और तूफान का रेड अलर्ट

Weather पंजाब

Punjab news point : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश (30-40 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है.

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. 19 से 22 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और 19 से 20 जून, 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *