Punjab news point : मौसम विभाग ने पंजाब के 10 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश व अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर शामिल हैं।
वहीं बरसात न होने से पंजाब का तापमान फिर 42 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 4 डिग्री ऊपर हो गया है। हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर बना है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, लुधियाना का 37.3, पटियाला का 38.7, पठानकोट का 38.5, बठिंडा का सबसे अधिक 42 डिग्री, गुरदासपुर का 37.0, एसबीएस नगर का 36.5, फिरोजपुर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री का रूपनगर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, लुधियाना का 29.2, पटियाला का 29.3, पठानकोट का 26.0, बठिंडा का 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।

