Crime : नदी में बहीं दो बसें, 7 शव बरामद

Accident देश

Punjab news point : नेपाल में यात्रियों से भरी दो बसें भूस्खलन के कारण पानी में बह जाने के बाद नदी से बचावकर्मियों ने कुल सात शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बचाव कर्मियों को नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर शव मिले हैं। लापता बसों और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है। सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भुसाल ने बताया कि बरामद शवों की पहचान कर उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं। ये बसें शुक्रवार की सुबह काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में सिमलताल के पास बह गईं थीं। यह दुर्घटना नेपाल की राजधानी को देश के दक्षिणी भागों से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग पर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *