बांग्लादेश में नौकरियों के आरक्षण पर हिंसा

देश

Punjab news point : बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर 2 दिन से प्रदर्शन चल रहा है, जिसने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हुई थी, जो आज सुबह भी जारी रही। झड़प में अब तक 3 छात्रों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आज सुबह ढाका, चटगांव और रंगपुर में 4 मौतें हुईं। सरकार ने बढ़ती हिंसा के बीच स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। हिंसा ने आमतौर भीड़भाड़ वाली राजधानी को लगभग खाली कर दिया। शहर में अज्ञात लोगों ने 2 बसों को आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *