National : दिल्ली CBI टीम ने दबोचा वांछित शूटर

अपराधिक दिल्ली

Punjab news point : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिनदहाड़े एक लड़के के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी का नाम विनीत मलिक है।

क्राइम ब्रांच को शूटर के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम काम कर रही थी, तभी क्राइम ब्रांच के हाथ एक सुराग और जाल बिछाकर आरोपी को दिल्ली में जगतपुरी इलाके की लालबत्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने लाखन सिंह नाम के शख्स की हत्या की है और खुलासा किया कि लाखन सिंह काफी समय से उसकी भतीजी को परेशान कर रहा था। इसलिए 5 जून 2024 को उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मेरठ में लाखन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मुरादनगर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *