दक्षिण अटलांटिक में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी

हादसा

Punjab news point :दक्षिण अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने वालों की नाव डूब गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। ब्रिटिश और स्पेनिश नौसैनिक अधिकारियों ने बताया कि फॉकलैंड द्वीप समूह के तट से लगभग 200 मील दूर अर्जेंटीना के पास दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्गोस जॉर्जिया नामक 176 फीट लंबी नाम डूब गई। इसमें सवार 27 लोगों में से 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी 7 लापता है, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *