Punjab news point :मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेल बीती रात कल्याण में पटरी से उतर गई। कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर हुए इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नही है, लेकिन सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन CSMT की ओर जा रही थी कि अचानक एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसा रात करीब 8:55 बजे हुआ। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और वे दौड़कर प्लेटफॉर्म 4 पर पहुंच गए। इससे खडावली, आसनगांव और टिटवाला से आने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकने वाली थी तो धीमी गति में थी। आखिरी डिब्बा पटरी से उतरा। असुविधा के लिए खेद है, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

