गाजा में इजरायली हमले में 33 फिलिस्तीनी मारे गए

International घटना

Punjab news pointइजरायल की सेना ने एक बार फिर उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शिविर पर एयर स्ट्राइक करके बमबारी की। हमले में 30 से ज्यादा लोग मारे गए। मरने वालों में 21 महिलाएं शामिल हैं। मलबे के नीचे फंसे घायलों को निकालने के बाद मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि बम विस्फोट में 85 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं इजरायली सेना ने अभी तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *