नाले में जा गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस

देश हादसा

Punjab news point : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से बीती शाम श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिर गई। हादसा ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-बलरामपुर मार्ग पर चारगांव नदी के पास हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 14 साल का नाबालिग लड़का भी शामिल है। करीब 25 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ और माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती करवाया गया है। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, जो तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर से मुंडन करा कर लौट रहे थे। एसपी प्राची सिंह ने हादसे की पुष्टि की। बस बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *