Punjab news point : दिल्ली के सब्जी मंडी थाना इलाके के मलका गंज मे डीटीसी बस ने स्कूली बच्ची को टक्कर मारी, हादसे मे बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को डीटीसी बस की चपेट में आने से 12 साल बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान कोमल के तौर पर हुई है। सब्जी मंडी पुलिस ने बस को जब्त कर चालक शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोमल परिवार सहित होटल वाली गली मलका गंज में रहती थी। परिवार में माता पिता एक भाई एवं एक बहन हैं। वह मलका गंज स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर घर जाने के लिए निकली थी। बस स्टैंड के सामने आनंद विहार से आनंद पर्वत जाने वाली रुट संख्या 212 नंबर की बस के पहिए के नीचे आ गई।

