Punjab news point : दिल्ली पुलिस ने एनजीओ की मदद से दिल्ली कैंट थाना इलाके से 21 बच्चों को छुड़ाया है। इन सभी से अलग अलग दुकानों में काम करवाया जा रहा था। 19 बच्चों को मुक्ति आश्रम बुराड़ी और 2 लड़कियों को रेनबो गर्ल्स होम कश्मीरी गेट दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली कैंट थाने में जेजे एक्ट की धारा 74/79 और बाल श्रम अधिनियम की धारा 3/14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

