गंदगी और मक्खियों के बीच तैयार होने वाला बैकरी का सामान दे रहा है बिमारियों को न्योता
मोटे पैसे कमाने के चक्कर में कर रहे लोगों की सेहत से खिलवाड़

बिना फूड लाइसेंस के पैकिंग कर बेचा जा रहा सामान
शहर की मशहूर बैकरी व मिठाई की दुकान पर दी जा रही सप्लाई-प्रशासन बेखबर
बिना मार्का लगाऐ बेचे बेचा जा रहा सामान
Punjab news point : जालंधर शहर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के लिए कई खाद्य व पेयजल पदार्थ धड्डले से बिक्री किए जा रहे हैं। उन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर न तो कोई लेबल है और न ही मान्यता प्राप्त है और ना ही सेहत विभाग की तरफ से उन्हें कोई प्रमाण पत्र दिया गया है। जिसे बेच कर लोगो की सेहत से खिलवाड़ तो किया जा रहा है मगर सेहत विभाग व सरकारी तंत्र से खेला जा रहा है। जिससे बहुत नुकसान हो रहा है।

और तो और जिस जगह पर खान व बेकरी पदार्थ बनाए जा रहे हैं उस जगह पर गंदगी के अंभार लगे हुए हैं। जिस जगह पर बना रहे हैं वह देखकर हमारी टीम के होश उड़ गए। उक्त मामले में सेहत विभागों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

