पुलिस प्रशासन को करवाया अवगत : शंकर यादव
Punjab news point : हिंदु नेता, शक्ति सेना संघ के पंजाब प्रदेश प्रचारक शंकर यादव मोगा ने प्रैस के साथ जानकारी सांझी की। उन्होंने बताया कि वह धार्मिक, समाजिक, जनकल्याणार्थ जरूरतमंद परिवारों की यथायोग्य समर्थानुसार सहायतार्थ एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
इस कड़ी के तहत उनहोने पिछले दिनों एक कंगना रनौत के हक में पोस्ट किया था जो अब विवादों में आ गया है, किसी शरारती तत्व द्वारा उन्हें शरीरिक एवं मानसिक पीड़ित किया जा रहा। फोन के माध्यम से मुझे अनहोनी हेतु सुचेत रहने हेतु कहा जा रहा।
इस प्रकार मेरी जान को खतरा महसूस हो रहा है। इस विषय पर माननीय पुलिस अधीक्षक मोगा, माननीय उप पुलिस अधीक्षक [शहरी] एवं पुलिस सिटी साऊथ थाना न: 02 के एस एच ओ महोदय को भी लिखित में अवगत करवाया है। पुलिस खुफिया विभाग को भी इस विषय पर जानकारी प्रेषित कर दी है।
मगर पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है नाराज़गी जताते हुए शंकर यादव ने बताया कि वह फोन पर धमकियाँ मिलने के उपरांत अति चिंतित है एवं दैनिक जीवन चर्या भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रैस के माध्यम से पुलिस प्रशासन से दोषी के विरूद्ध उचित कार्रवाई हेतु प्रार्थना करते हुए, अपनी एवं परिवार की सुरक्षा हेतु भी अपील की।

