Air India के बाद इंडिगो की 2 इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी

अपराधिक देश

Punjab news point : 30 से 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे 2 विमानों में बम होने की धमकी मिलने से 700 से ज्यादा पैसेंजरों की जान दांव पर लग गई है। जी हां, आज सुबह जहां एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी, वहीं अब इंडिगो की 2 फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। तीनों इंटरनेशनल फ्लाइट हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी।वही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 56 मुंबई से जेद्दाह जा रही थी और दूसरी फ्लाइट 6E 1275 ने भी मुंबई से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब दोनों फ्लाइट आसमान में थीं तो एयरपोर्ट स्टाफ को दोनों फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। आनन फानन में दोनों फ्लाइट की नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर डॉग और बम स्कवाड से जांच कराई गई। पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *