Crime : केंद्रीय विद्यालय को उड़ाने की धमकी मिली

अपराधिक देश

Punjab news point ; मध्य प्रदेश के इंदौर में सिमरोल स्थित IIT कैंपस के PM श्री केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल करके धमकी दी गई है, जिसमें लिखा है कि 15 अगस्त के दिन स्कूल को उड़ा दिया जाएगा। बचा सकते हो तो बचा लो। विद्यालय के सुरक्षा अधिकारी ने धमकी मिलने की शिकायत सिमरोल थाने को दी है। शिकायत मिलने के बाद IIT कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बिना आईकार्ड के किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है। सिमरोल थाना पुलिस और साइबर टीम ईमेल को ट्रेस करने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *