Punjab news point : अयोध्या और राम मंदिर की सुरक्षा अब NSG कमांडो के हाथों में होगी। क्योंकि अयोध्या में NSG का सेंटर बन गया है, जिसकी कमान संभालने के लिए देररात करीब ढाई बजे कमांडो का दस्ता अयोध्या पहुंचा। कमांडो राम जन्मभूमि परिसर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में तैनात किए जाएंगे। CRPF और सुरक्षा अधिकारी बैठक करके NSG को निर्देश दे चुके हैं।

