Crime : राजस्थान के कोटा में एक और सुसाइड

अपराधिक देश

Punjab news point : राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने सुसाइड कर लिया है। उसने पंखे से लटककर जान दी। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के बरसाना का रहने वाला था और 8 दिन पहले ही कोटा में नीट की तैयारी करने के लिए आया था, लेकिन देर रात उसने अपने कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जवाहर नगर थाना एसआई गोपाललाल के अनुसार, मृतक की पहचान परशुराम (21) पुत्र खचरमल निवासी मानपुर,बरसाना जिला मथुरा यूपी के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *