Punjab news point : दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट आज फैसला देगी कि केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं। CBI की गिरफ्तारी को केजरीवाल को चुनौती दी हुई है और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच सुनवाई करेगी। 23 अगस्त को सीबीआई ने मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा था।

