Punjab news point : घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 388 अंक उछलकर पहली बार 82,000 अंक के स्तर को, जबकि निफ्टी 108 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 25,000 अंक के स्तर के पार पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 388.15 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 82,129.49 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।एनएसई का निफ्टी पहली बार 25,000 के रिकॉर्ड स्तर के पार पहुंचा। वह 127.15 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 25,078.30 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति के शेयर में 2.93 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी आई। दूसरी ओर, एमएंडएम, सन फार्मा, आईटीसी, इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में गिरावट आई।

