5 राज्यों में 50 हजार करोड़ के 8 प्रोजेक्ट शुरू

देश

Punjab news point : देश के पांच राज्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने 8 बड़े राजमार्गों की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है। 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये परियोजनाएं पांच राज्यों को फायदा पहुंचाएंगी। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सभी परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

राजमार्गों से जुड़े 8 प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद पांच बड़े राज्यों को लाभ होगा। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। NHAI ने इसे लेकर डेवलपर्स के साथ बैठक शुरू कर दी है। सभी 8 परियोजनाएं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर आधारित होंगी। इन 8 परियोजनाओं में से कुछ की लिस्ट आप नीचे बनी टेबल में देख सकते हैं।

परियोजना का नाम किलोमीटर (KM) राज्य
अयोध्या बायपास 68 KM उत्तर प्रदेश
गुवाहटी रिंग रोड 121 KM असम
खड़गपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे 516 KM पश्चिम बंगाल
6 लेन आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड हाईवे 88 KM उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश
8 लेन हाइवे नासिक और खेड हाइवे 30 KM महाराष्ट्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *