Political : PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 2 रैली

देश राजनितिक

Punjab news point : लोकसभा चुनाव 2024 में 2 चरण के वोटिंग होने के बाद 7 मई को तीसरे चरण में वोटिंग होना है. तीसरे चरण के वोटिंग को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात में प्रचार करने के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी आज बनासकांठा और साबरकांठा लोकसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में, भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में 26 में से 26 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि पार्टी 1998 से लगातार राज्य में शासन कर रही है. भाजपा ने इस बार भी दावा कि है कि वह गुजरात में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

BJP जीत चुकी है एक सीट
बता दें कि सूरत में पहले से ही, कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्र खारिज होने और शेष उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया है. प्रमुख विपक्षी कांग्रेस ने हाल के महीनों में गुजरात में खुद को और अधिक कमज़ोर पाया है, जिसके कई मौजूदा और पूर्व विधायक दल-बदल के कारण हार गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *