Punjab news point : झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सीएम पद की शपथ ले ली है लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है. इसको लेकर विपक्षी बीजेपी ने दावा किया है कि हेमंत सोरेन आरजेडी को एक भी पद नहीं देंगे और कांग्रेस को केवल तीन मंत्रालय ही मिलेंगे.
समाचार एजेंसी से बातचीत में बीजेपी नेता प्रतूल शाह देव ने कहा, ”हम लोगों ने तो नई सरकार को शुभकानाएं दी थीं. हमारी इच्छा भी है कि वे सफलता से कार्यकाल पूरा करें. लेकिन जिस तरह से राजनीतिक रूप से मारकाट मची हुई है. कांग्रेस ने डिप्टी सीएम का पद मांगा. और उसको जेएमएम ने मनाकर दिया है. जनता के हित पर ध्यान नहीं है किसको कितने पद मिलेंगे, ये फोकस है. जेएमएम के हिसाब से कांग्रेस को 3 मंत्री पद मिलेंगे. आरजेडी को एक भी पद नहीं मिलेगा.”

