Punjab news point : देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। ये तूफान 30 नवंबर की सुबह भारत के दक्षिणी भाग से टकरा सकता है। जिसका असर कई राज्यों में दिखेगा। बिहार के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस तूफान का बिहार में सीधे तौर पर असर नहीं दिखेगा, लेकिन राज्य के कई जिलों में बादल देखने को मिल सकते हैं। पढ़िए आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
नवंबर महीने के आखिरी दिनों में बिहार के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में ठंडी हवा तो कई में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसके अलावा बीते दिन की तरह ही कई जिलों में कोहरे की वजह से 0 विजिबिलिटी रह सकती है।

