Punjab news point : इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पटना से सटे पलीगांज के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र कोरैया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े अपराधियों बैंक लूट लिया. घटना की जानकारी पाकर पहुंची दुल्हिनबाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक से करीब 21 लाख की लूट हुई है.
घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंचकर बैंक लूटकांड की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि सोमवार को पलीगांज के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र कोरैया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बैंक खुलने के महज कुछ घटने बाद ही बैंक लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस बैंक लूट कांड में अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है.

