पूर्व से पश्चिम तक India is on High Alert

अपराधिक देश

Punjab news point : भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल से सटे बांग्लादेश बॉर्डरों का दौरा किया। बांग्लादेश में हुई हिंसक झड़प और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद रक्षा मंत्रालय ने उत्तर 24 परगना जिला और सुंदरबन इलाकों में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। उधर, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी

कोलकाता बीएसएफ के दक्षिण बंगाल ‘फ्रंटियर’ के प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसक झड़प के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल बॉर्डर पर स्थिति कंट्रोल में है। किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। बता दें सोमवार सुबह से बांग्लादेश में हिंसा हो रही है। यहां प्रदर्शनकारी छात्र पीएम हाउस में घुस गए हैं, जहां उग्र भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *