गोवा जाने को नहीं खपाना होगा पूरा दिन

देश

Punjab news point : सैर-सपाटे के लिए गोवा जाने वालों के लिए अच्‍छी खबर है. मुंबई से गोवा तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने एक नया एक्‍सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई है. कोंकण एक्‍सप्रेसवे (Konkan Expressway) के नाम से बनने वाला यह 6 लेन रोड मुंबई और गोवा के बीच लगने वाले समय को आधा कर देगा. 376 किलोमीटर लंबा कोंकण एक्‍सप्रेसवे एक एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे होगा जो मुंबई को सिंधुदुर्ग तक जोड़ेगा. यह नया एक्सप्रेसवे मुंबई से सिंधुदुर्ग तक की यात्रा का समय मौजूदा 12-13 घंटे से घटाकर सिर्फ 6 घंटे कर देगा. इससे यात्रियों को एक आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा. कोकण रीजन से होकर गुजरने वाले इस एक्‍सप्रेसवे को कई पहाड़ और नदी नालों को पार करना होगा.

कोंकण एक्सप्रेसवे परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है. परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि परियोजना पर्यावरण के लिए हानिकारक न हो. महाराष्ट्र के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा. यह न केवल मुंबई और गोवा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा. इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. एक्‍सप्रेसवे के आसपास के जिलों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *