सिरसा में नामधारी संप्रदाय के 2 गुटों में झड़प

Haryana अपराधिक

Punjab news  point : हरियाणा के सिरसा जिले में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर नामधारी संप्रदाय के दो गुटों ने रविवार को एक-दूसरे पर गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग घायल हो गए. यह सूचना पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिरसा के रानिया में 11 एकड़ जमीन को लेकर नामधारी संप्रदाय के दो गुटों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, बाद में दोनों गुटों के लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस दल ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि घायलों में से अधिकांश के पैरों में चोट लगी है.

दोनों गुटों के खिलाफ एक मामला दर्ज

सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि दोनों गुटों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भूमि के ब्यौरे की जांच कर रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि जमीन का मालिक कौन है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के वीडियो की पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *