Punjab news point : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बदल दिया है. पार्टी ने प्रेमचंद कश्यप को सुभासपा की यूपी इकाई का अध्यक्ष बनाया. इसके अलावा सुभासपा ने पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी की जगह चाभी रखा है. लखनऊ में हुई एक बैठक के दौरान सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर को चुना गया. सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि पार्टी के लिहाज से उत्तर प्रदेश को 4 भागों में बाटा गया है, जिसमें 4 मंडल अध्यक्ष और 1 प्रदेश अध्यक्ष होगा. राजभर ने कहा कि पार्टी ने 1 महीने सदस्यता अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि हम अपनी पार्टी का चिन्ह छड़ी की जगह चाभी बनाने जा रहे हैं. ओपी राजभर, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. वहीं उनकी पार्टी के कुल 6 विधायक विधानसभा में हैं.
सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रवीन्द्रालय चारबाग़ लखनऊ बुलायी गई थी. बैठक में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण पदों की पुनः घोषणा की गई जिसमें ओमप्रकाश राजभर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई. साथ ही राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ,प्रदेश अध्यक्ष एवं 25 ज़िलों के जिलाध्यक्षों व विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई.

