इजरायल की हिफाजत में अमेरिका ने सेट कर दी ऐसी गोटी, हमास भी हताश

International

Punjab news point : इजरायल और ईरान के बीच जंग की आशंका से दुनियाभर में डर का माहौल है. वहीं अमेरिका ने अपने ‘दोस्त’ को बचाने के लिए सारी गोटियां सेट कर दी हैं. अमेरिका ने पहले तो F-35C लड़ाकू विमानों से लैस युद्धपोत ईरान के करीब भूमध्य सागर की तरफ रवाना किया था और अब उसने एक मिसाइल सबमरीन भी वहां तैनात किया है. यह सबमरीन 154 टॉमाहॉक मिसाइलों से लैस है, जो जमीन पर किसी टार्गेट पर बिल्कुल सटीक लगा सकता है.

दरअसल हमास के प्रमुख नेता इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या और हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुक्र की बेरूत हमले में मौत के बाद से ही मध्य पूर्व में तनाव है. यहां हिजबुल्लाह और ईरान ने इजरायल से बदला लेने की कसम खाई तो उधर अमेरिका अपने दोस्त की मदद के लिए उठ खड़ा हुआ. दरअसल इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने रविवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन को बताया था कि ईरान इजरायल पर बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है. इसके तुरंत बाद पेंटागन हरकत में आया और कहा कि मीडिल ईस्ट में और अधिक सैनिक और सैन्य साजो-सामान भेज रहा है.

ईरान बदल सकता है प्लान
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने साफ कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी की रक्षा के लिए ‘हर संभव कदम उठाएगा’. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विमानवाहक पोत जो पहले से ही उस क्षेत्र में जा रहा था, अब और तेजी से वहां पहुंचेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *