Punjab news point : सिलीगुड़ी में भी एक ट्रेन हादसा हुआ है। रंगापानी इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी ईंधन ले जा रही थी कि डिरेल हो गई। इससे पहले भी रंगापानी में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे पहले इसी इलाके में इस साल जून के महीने में कंचनजंघा एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस इलाके में 2 महीने के अंदर 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं।

