Punjab news point :आज यानी 23 अगस्त को देश में पहली बार भारतीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोग काफी उत्सुक हैं। वहीं इसरो ने आज के दिन के लिए कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। चंद्रयान 3 मिशन से जुड़ी इन तस्वीरों में चंद्रमा की सतह को बेहद करीब से देखा जा सकता है। यह तस्वीरें प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने क्लिक की हैं।
चंद्रयान 3 को 1 साल पूरे
दरअसल आज चंद्रयान 3 मिशन को 1 साल पूरा हो चुका है। आज के दिन विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया था। अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया था। समूचे विश्व में भारत के नाम का डंका गूंज रहा था। इसी दिन की याद में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे यानी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला किया गया। वहीं बीते दिन इसरो ने कुछ तस्वीरें शेयर करके आज के दिन में चार चांद लगा दिए हैं।

