Weather : आईएमडी का अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

Weather देश

Punjab news point : मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान दिया है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश जारी रहेगी. आपको बता दें कि पंजाब के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. आज भी चंडीगढ़, जीरकपुर, मोहाली, राजपुरा, पटियाला समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *