Punjab news point ; गुजरात के जूनागढ़ जिले के मांगरोल में नाव पलटने से एक नाविक की मौत हो गई है। वहीं, 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 4 लोग घायल हैं। जय चामुंडा नाम की नाव समुद्र में पलट गई है। नाव वापस बंदरगाह लौट रही थी। घाट के करीब समुद्र की तेज़ लहरों से पलट गई। नाविक समुद्र में गिर गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

