BJP ने 55 सीटों पर की चर्चा, CM सैनी की सीट बदलेगी

Haryana राजनितिक

Punjab news point : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आएगी. दिल्ली में गुरुवार देर शाम को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई और इसमें सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा हुई. भाजपा हाईकमान ने जहां कुछ सीटों पर नाम तय किए हैं. वहीं, कुछ पर दोबारा मंथन होगा. इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर लिस्ट जारी होगी.

सूत्रों की मानें तो राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली विधानसभा से टिकट दिया जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी अब करनाल के बजाय लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, एक बार फिर से अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगे. टिकट आवंटन पर मंथन को लेकर चुनाव समिति की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायाब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने अलग से मीटिंग की.

अहम बात है कि हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है. वहीं, पूर्व सांसद संजय भाटिया, अरविंद शर्मा और सुनीता दुग्गल, श्रुति चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा.

 

विधानसभा क्षेत्र संभावित प्रत्याशी
पृथला सीट डागर
फरीदाबाद होल्ड
महम दीपक हुड्डा (कबड्डी खिलाड़ी)
रतिया सुनीता दुग्गल
तोशाम श्रुति चौधरी ( किरण चौधरी की बेटी)
अटेली आरती राव (राव इंद्रजीत की बेटी)
पलवल गौरव गौतम
पानीपत संजय भाटिया ( पूर्व सांसद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *