Punjab news point : जर्मनी के नाॅर्थ राइन वेस्टफेलिया में एक बस में शुक्रवार शाम एक महिला अचानक बेकाबू हो गई। उसने बस में सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 5 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार हमले में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बस में 40 यात्री सवार थे।

