बहराइच में पकड़ा गया एक और आदमखोर भेड़िया

देश

Punjab news point : उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया है। इस भेड़ियों ने अब तक 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इससे पहले 2 मादा और 2 नर भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। मंगलवार सुबह भेड़िया सिसैया चूरामणि के हरिबक्स पुरवा के पास लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। यह भेड़िया एक साल के अख्तर, 3 साल की प्रतिभा, 8 साल के किशन, 4 साल की संध्या, 5 साल की खुशबू, 52 साल की रीता और 7 साल के अयांश को अपना निवाला बना चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *