Punjab news point: आज 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आएंगे। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। गुजरात की विसावदर और कडी, पंजाब की लुधियाना वेस्ट, केरल की नीलांबुर और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 19 जून को उपचुनाव मतदान हुआ था और पांचों सीट पर 75.27 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। गुजरात में भाजपा के कडी सीट को बरकरार रखने की चुनौती है। विसावदर से AAP के भूपेंद्रभाई गंडूभाई भायानी विधायक थे, जिन्होंने दिसंबर 2023 में पद से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी।भायानी अब भाजपा की तरफ से फिर से इस सीट को जीतना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल की कालीगंज TMC और केरल की नीलांबुर सीट को LDF फिर से जीतना चाहते हैं। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट को आम आदमी पार्टी (AAP) जीत सकती है। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। अगर वे चुनाव जीत जाते हैं ताे उन्हें राज्यसभा सांसद का पद छोड़ना होगा। अगर अरोड़ा ने सीट छोड़ी तो अरविंद केजरीवा राज्यसभा में जा सकते हैं।

