Arwinder kejriwal : जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

दिल्ली राजनितिक

Punjab news point : अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन बेहद अहम है. दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट याज यानी शुक्रवार (13 सितंबर) को अपना फैसला सुनाएगा. अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे या वहीं रहेंगे, आज इस पर फैसला हो जाएगा. अरविंद केजरीवाल 156 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने जमानत याचिका के साथ-साथ अपनी गिरफ्तारी को भी चुनौती दी है. अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. अब उन्हें केवल आज सीबीआई मामले में जमानत का इंतजार है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच यह फैसला सुनाएगी. दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों फैसला सुरक्षित रख लिया था. तब सीबीआई और अरविंद केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें दी थीं. तो चलिए जानते हैं अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आज क्या-क्या हो रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *