Punjab news point : छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत ट्रेन दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी, लेकिन ट्रायल के दौरान इस ट्रेन पर पथराव किया गया। जब वंदे भारत महासमुंद, बागबाहरा होते हुए विशाखापट्टनम गई, तब वहां से लौटते समय रात के करीब 9 बजे बागबाहरा स्टेशन पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे ट्रेन के कोच C2-10, C4-1, C9-78 के शीशों मे दरारें आ गईं। पथराव की सूचना पर GRP-RPF मौके पर पहुंचीं। मौके पर मौजूद 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

