Punjab news point : राजस्थान के अलवर जिले से कांग्रेस के विधायक जुबेन खान का आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह करीब 6 बजे अपने फार्म हाउस में आखिरी सांस ली। करीब 15 महीने पहले उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद से ही वे बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, 15 दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था और आज सुबह वे जिंदगी से जंग हार गए।

