Punjab news point ;उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को नर्सरी से कक्षा 8 तक के परिषदीय स्कूलों को आज (20 मई) से बंद करने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में है।
नोएडा में 45 डिग्री के पार जाएगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा में आज (20 मई) तापमान 45 डिग्री के पार हो सकता है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा. अगले एक सप्ताह तक जिले में लू की स्थिति बनी रहने और अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जाने की आशंका है.
देश के बाकी राज्यों में भी ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है. मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति प्रभावित होने की संभावना है।