Punjab news point : भारत में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. लद्दाख में आज सुबह 5.49 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये.नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. फिलहाल इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, लोगों को झटके महसूस हुए और वे सुबह-सुबह अपने घरों से बाहर भागते नजर आए।लद्दाख में आज यानी सोमवार को ऐसे वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए जब वहां वोटिंग होनी है. लोकसभा चुनाव के लिए लद्दाख में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई.

