Punjab news point : हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां की 10 सीटों में से 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, वहीं 4 सीटों पर भाजपा को बढ़त है. कांग्रेस के दो दिग्गज दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सैलजा एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.हरियाणा की लोकसभा सीटों पर गजब का उलट फेर देखने को मिल रहा है. यहां भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है. भाजपा के कई दिग्गज भी पिछड़ते दिख रहे हैं. पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच भी जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. शुरूआती रूझानों में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे चल रही है.
प्रदेश भर में 44 स्थानों पर मतगणना स्थल बनाए गए हैं. कुल 91 केंद्रों पर मतगणना जारी है. सभी सीटों पर काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि हरियाणा में किसे कितनी सीटें मिल रही हैं. हरियाणा से कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर, दीपेंद्र हुड्डा, नवीन जिंदल, कुमारी सैलजा, अशोक तंवर, अभय चौटाला, रणजीत चौटाला और राज बब्बर आदि शामिल हैं. बता दें कि हरियाणा की दस सीटों पर 25 मई को मतदान हुए थे.

