जालंधर सीट पर गिनती जारी

जालंधर राजनितिक

Punjab news point : पंजाब की जालंधर सीट पर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को 113930, भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 75288 तथा आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू को 64010 तथा एसएडी के मोहिंदर सिंह केपी को 20008 वोट मिले हैं।

इस सीट के अधीन 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें शहर की जालंधर वेस्ट, नॉर्थ, सेंट्रल और कैंट सीटें शामिल हैं। वहीं, देहात में करतारपुर, आदमपुर, फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर विधानसभा शामिल हैं।

मतगणना के लिए 1 काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। जिनमें 800 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए करीब 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *